Big relief for RAC ticket holders: आरा जंक्शन से AC कोच में सफर पर मिलेगा पूरा बेडरोल किट

आरा जंक्शन से प्रतिदिन लगभग 220 अप और डाउन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है, जो यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, रांची जैसे विभिन्न शहरों तक पह
आरा जंक्शन से प्रतिदिन लगभग 220 अप और डाउन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है, जो यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, रांची जैसे विभिन्न शहरों तक पहुंचाते हैं। इन ट्रेनों में कैपिटल एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, आरारांची एक्सप्रेस और आराकोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस प्रमुख हैं। लंबे समय से आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बेडरोल की कमी की शिकायतें मिलती रही हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सभी एसी श्रेणी के कोचों में यात्रा करने वाले आरएसी यात्रियों को पूरा बेडरोल किट प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि एसी चेयर कार को छोड़कर सभी एसी श्रेणी के कोचों में यात्रा करने वाले आरएसी यात्रियों को बेडरोल किट उपलब्ध कराया जाएगा। इस किट में चादर, कंबल, तकिया कवर और तौलिया शामिल होंगे। इससे अब किसी भी आरएसी यात्री को एक ही बेडरोल साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी। रेलवे बोर्ड के निदेशक पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन लव शुक्ला ने चार अगस्त को सभी रेलवे जोनों और मंडलों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। यह कदम यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
















