Bihar Minister Appointed: बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के लिए मनोनीत, राज्यपाल ने दी मंजूरी

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत किया गया है। राज्यपाल ने सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उनके मनोनयन
बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत किया गया है। राज्यपाल ने सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उनके मनोनयन पर मुहर लगा दी है। इस निर्णय के साथ ही दीपक प्रकाश अब विधान परिषद के सदस्य बन जाएंगे। यह मनोनयन उस सीट के लिए किया गया है, जो बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सरकार ने इस रिक्त सीट के लिए दीपक प्रकाश का नाम प्रस्तावित किया था, जिस पर राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद मनोनयन की प्रक्रिया पूरी हुई। दीपक प्रकाश वर्तमान में बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री हैं और वह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। लंबे समय से उनके किसी सदन का सदस्य न होने को लेकर राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तर पर चर्चा होती रही थी।
दीपक प्रकाश नवंबर 2025 में पहली बार बिहार सरकार में मंत्री बने थे। उस समय वह विधानसभा या विधान परिषद, किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। इसके बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री की कैबिनेट में शामिल किया गया था। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद गठित सम्राट कैबिनेट में भी दीपक प्रकाश को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। हालाँकि, उस दौरान भी वह किसी सदन के निर्वाचित या मनोनीत सदस्य नहीं थे। भारतीय संविधान के तहत कोई व्यक्ति मंत्री तो बन सकता है, लेकिन उसे निर्धारित अवधि के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना आवश्यक होता है। ऐसे में उनके विधान परिषद के लिए मनोनयन को इसी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
















