China deploys 12 J-20 fighter jets near LAC: चीन ने LAC से सटे दो एयरबेस पर तैनात किए 12 J-20 फाइटर जेट

हाल ही में सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों ने चीन के भारत के प्रति खतरनाक इरादों को उजागर किया है। इन तस्वीरों के अनुसार, चीन ने भारतीय सीमा (lac) के निकट अपने दो
हाल ही में सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों ने चीन के भारत के प्रति खतरनाक इरादों को उजागर किया है। इन तस्वीरों के अनुसार, चीन ने भारतीय सीमा (LAC) के निकट अपने दो प्रमुख फॉरवर्ड एयरबेस पर 12 एडवांस्ड J-20 स्टील्थ फाइटर जेट तैनात किए हैं। शिनजियांग के होतान एयरबेस पर 8 और तिब्बत के डामशुंग एयरबेस पर 4 J-20 विमानों की मौजूदगी ने सुरक्षा विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया है। यह तैनाती LAC के करीब चीन के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की सबसे बड़ी तैनातियों में से एक मानी जा रही है। कमर्शियल सैटेलाइट कंपनी वेंटर द्वारा 9 जुलाई को ली गई तस्वीरों में होतान एयरबेस पर 8 J-20 'माइटी ड्रैगन' स्टील्थ फाइटर जेट खुले एप्रन पर खड़े दिखाई दिए। इससे पहले 25 जून को डामशुंग एयरबेस पर 4 J-20 विमानों की तस्वीरें सामने आई थीं। यह तैनाती भारत के लिए एक गंभीर सुरक्षा चुनौती प्रस्तुत करती है।
होटान एयरबेस, जो भारत के दौलत बेग ओल्डी एयरबेस से लगभग 245 किलोमीटर और लेह से लगभग 389 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, को चीन के सबसे महत्वपूर्ण ऑपरेशनल ठिकानों में से एक माना जाता है। वहीं, डामशुंग एयरबेस अरुणाचल प्रदेश के तवांग से लगभग 344 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है। इन दोनों एयरबेस को भारत-चीन सीमा के पश्चिमी और पूर्वी सेक्टर में चीन की वायुसेना के सबसे अहम फॉरवर्ड बेस के रूप में देखा जाता है। यहां J-20 स्टील्थ फाइटर जेट के अलावा KJ-500 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल विमान, इंटरसेप्टर फाइटर जेट और CH-4 निगरानी एवं स्ट्राइक ड्रोन भी तैनात रहते हैं।


















