Conflict in Ranchi Municipal Corporation: नगर आयुक्त और मेयर के बीच टकराव

रांची नगर निगम में अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर मेयर रोशनी खलखो और नगर आयुक्त सुशांत गौरव के बीच का टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। शनिवार को गाड़ीखाना के नि
रांची नगर निगम में अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर मेयर रोशनी खलखो और नगर आयुक्त सुशांत गौरव के बीच का टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। शनिवार को गाड़ीखाना के निवासियों ने निगम कार्यालय में इकट्ठा होकर अपने घरों को खाली करने के नोटिस के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान मेयर ने नगर आयुक्त को फोन कर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मेयर ने कहा कि उन्हें निगम में चपरासी बना दिया गया है और किसी भी कार्रवाई या निरीक्षण की जानकारी तक नहीं दी जाती। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे शहर में अफरातफरी मचाई जा रही है, जबकि बजट की कमी के बावजूद रोज नए-नए योजनाएं बनाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। मेयर ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे बिना सूचना दिए फील्ड निरीक्षण पर निकल जाते हैं, जबकि जनता अपनी शिकायतें लेकर सीधे उनके पास आती है।
मेयर ने अपर बाजार के प्रस्तावित अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी उन्होंने कार्रवाई टालने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज किया गया। गाड़ीखाना की महिलाओं ने मेयर से मुलाकात कर आरोप लगाया कि उन्हें घर खाली करने का नोटिस दिया गया है और यह भी कहा जा रहा है कि वे भाजपा की समर्थक हैं, इसलिए उन्हें हटाया जा रहा है। इस पर मेयर ने अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने मोरहाबादी सब्जी बाजार के मामले का भी जिक्र किया, जहां निगम के अधिकारियों ने पहले सब्जी बाजार को उजाड़ दिया था, लेकिन उनके हस्तक्षेप के बाद ही समाधान निकला।
















