DDA resolves complaints in six months: दिल्ली के डीडीए ने छह महीने में सुलझाईं 19779 शिकायतें, लंबित मामलों में 85% की कमी

संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए एक नई प्रणाली अपनाई है
संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए एक नई प्रणाली अपनाई है, जिसमें निरंतर निगरानी, नियमित समीक्षा और संस्थागत जवाबदेही को बढ़ावा दिया गया है। इस प्रणाली के परिणामस्वरूप शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में उल्लेखनीय तेजी आई है। इस वर्ष की शुरुआत में डीडीए के पास कुल 22,946 शिकायतें थीं, जो जून के अंत तक घटकर केवल 3,167 रह गई हैं। इस प्रकार, लंबित मामलों में लगभग 85 प्रतिशत की कमी आई है, जो कि डीडीए की कार्यप्रणाली में सुधार का स्पष्ट संकेत है।
डीडीए अधिकारियों का कहना है कि छह महीने की अवधि में उन्होंने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली, एलजी लिसनिंग पोस्ट, मुख्यमंत्री जन सुनवाई, आपदा और राहत मानिटरिंग सिस्टम, और डीडीए स्मार्ट सिटी 311 मोबाइल सेवा जैसे विभिन्न माध्यमों से प्राप्त 19,779 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया है। यह प्रणाली न केवल शिकायतों के त्वरित निस्तारण में सहायक रही है, बल्कि नागरिकों के बीच विश्वास भी बढ़ाने में सफल रही है। डीडीए परिसर में प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है, जिसमें औसतन छह हजार लोग भाग लेते हैं।















