Delhi Laxmi Yojana: CM Rekha Gupta ने 4.5 लाख रजिस्ट्रेशन और 5100 करोड़ बजट की जानकारी दी

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राखियां बांधीं। मुख्यमंत्री ने टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत में कहा कि यह रक्षा सूत्र
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राखियां बांधीं। मुख्यमंत्री ने टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत में कहा कि यह रक्षा सूत्र दिल्ली की बहनों का विश्वास है, जिसे हम कायम रखेंगे। उन्होंने बताया कि 2500 रुपए देने का वादा पूरा किया जा रहा है और 1 तारीख को पोर्टल लांच होने के बाद 4.5 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है, जिससे दिल्ली की बहनों को उनका अधिकार मिलेगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की लड़ाई है, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ी गई है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि वह दिल्ली की बहनों को उनका हक दे पा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पेमेंट दो हिस्सों में की जाएगी, जिसमें 1000 रुपए वॉलेट में जाएंगे, जबकि बाकी का पैसा फिक्स डिपाजिट रहेगा।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लागू होने पर सैकड़ों महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर धन्यवाद दिया। इस दौरान, सदन में स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ के कथित घोटाले पर विपक्ष के प्रदर्शन पर सीएम ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार का एक बड़ा संकल्प है, जिसे बिना किसी आगामी चुनाव को देखे पूरा किया गया है।
















