Political controversy escalates: भरत तिवारी की मां ने प्रशांत किशोर के 50 लाख के दावे को झूठा बताया

बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि भरत तिवारी की मां को 50 लाख
बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि भरत तिवारी की मां को 50 लाख रुपए का सरकारी अनुदान मिला है। इस पर भरत तिवारी की मां, आशा देवी ने शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में प्रेसवार्ता कर इन आरोपों का खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका परिवार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पैसे लेने नहीं, बल्कि अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए मिलने गया था। आशा देवी ने प्रशांत किशोर के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उन्हें 15 दिनों के भीतर साबित करने की चुनौती दी, अन्यथा मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही।
आशा देवी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मामले में कुछ महत्वपूर्ण कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि जगदीशपुर के एसडीएम को हटाया गया और आरोपी अक्षय कुमार की गिरफ्तारी हुई। आशा देवी ने विश्वास जताया कि सरकार उनके बेटे के मामले में न्याय करेगी। उन्होंने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया कि उन्होंने पहले न्याय दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन अब उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
















