








दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, व
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक संजय गोयल और जितेंद्र महाजन सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त और सेवा शिविर संचालक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों के लिए विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और विश्राम की सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर संचालकों से संवाद करते हुए उन्होंने उनके सेवा भाव की सराहना की और कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना आस्था और सामाजिक सहभागिता का अद्भुत उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सावन मास में हजारों शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं भी कांवड़ यात्रा में शामिल हो रही हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि किसी भी शिवभक्त या कांवड़ सेवा शिविर को असुविधा न हो। सरकार द्वारा कांवड़ सेवा समितियों को वित्तीय सहायता, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं और ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
दिल्ली सरकार की ओर से कांवड़ शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसमें नियमित सफाई, पर्याप्त पेयजल, मोबाइल शौचालय और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कांवड़ समितियों को आर्थिक सहायता के तहत 20,000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में संचालित बड़े कांवड़ शिविरों को 15 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है।

Ramban Road Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन में SSB के तीन वाहन टकराए, 3 जवान घायल

Supreme Court to hear JPSC Prelims irregularities case: झारखंड लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Political Posters Emerge Ahead of Rahul Gandhi's Visit: प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे से पहले राजनीतिक पोस्टर वार शुरू

IND vs SL: भारत को बड़ा झटका, साई सुदर्शन हुए श्रीलंका दौरे से बाहर


Political Posters Emerge Ahead of Rahul Gandhi's Visit: प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे से पहले राजनीतिक पोस्टर वार शुरू
Kejriwal's sharp attack on Modi over US bill: मोदी जी ट्रंप की हर बात मानते हैं, फिर भी भारत के खिलाफ फैसले
Gen Z's Question to Rahul Gandhi: आप शादी कब कर रहे हैं?
Police takes Umar and Ali to Prayagraj: माफिया अतीक के बेटे उमर और अली को प्रयागराज लेकर निकली पुलिस
US prepares underwater strategy against China: अमेरिका की अंडरवाटर तैयारी, 19 पनडुब्बियां बनेंगी चुनौती
Meta to face action: सरकार मेटा से डीपफेक पर कार्रवाई की मांग कर रही है
Video Call from Jail: अजमेर सेंट्रल जेल में कैदियों की नफीस चिश्ती से बातचीत पर उठे सवाल
Planned Conspiracy Behind Sambhal Violence: संभल हिंसा: सुनियोजित साजिश, काला सच और तुष्टिकरण की राजनीति
Sambhal Violence: SIT Report Exposes Conspirators Behind Unrest
JPSC Protest Continues: सरकार और छात्रों के बीच वार्ता बेनतीजा, आंदोलन जारी