Electric Wire Theft Gang Exposed: सहरसा में बिजली तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश

सहरसा जिले में अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत ट्रांसफॉर्मरों को क्षतिग्रस्त कर विद्युत तारों की चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। इन घटनाओं के संबंध में स
सहरसा जिले में अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत ट्रांसफॉर्मरों को क्षतिग्रस्त कर विद्युत तारों की चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। इन घटनाओं के संबंध में संबंधित थानों में FIR दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी के उद्देश्य से कार्यवाही की।
विशेष टीम में जिला आसूचना इकाई और संबंधित थाना पुलिस के अनुभवी अधिकारी शामिल थे। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना का प्रभावी संकलन करते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड तीन निवासी उपेन्द्र यादव के पुत्र रामप्रवेश कुमार, सदर थाना क्षेत्र के रुपनगरा निवासी पृथ्वी शर्मा के पुत्र मुकेश शर्मा, फुदक शर्मा के पुत्र छोटेलाल शर्मा, सहरसा बस्ती निवासी सत्यनारायण महतो के पुत्र सुशील कुमार और मधेपुरा जिले के गमहरिया थाना क्षेत्र बेलो चमगाद निवासी सनीश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
















