Rapido driver’s humanity shines through: गुरुग्राम में जलभराव के बीच 42 मिनट का इंतजार

गुरुग्राम में हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम के बीच एक रैपिडो ड्राइवर की इंसानियत की कहानी सामने आई है। मार्केटिंग प्रोफेशनल मंदाकि
गुरुग्राम में हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम के बीच एक रैपिडो ड्राइवर की इंसानियत की कहानी सामने आई है। मार्केटिंग प्रोफेशनल मंदाकिनी सिंह ने लिंक्डइन पर अपने अनुभव साझा किए, जो तेजी से वायरल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि ऑफिस से घर की दूरी महज 6 किलोमीटर थी, लेकिन बारिश और जाम के कारण उन्हें इस सफर में 4 घंटे 32 मिनट लगे।
इस दौरान, सड़कें जलमग्न थीं और गाड़ियां रेंग रही थीं। लेकिन इस मुश्किल समय में कई लोग एक-दूसरे की मदद करते नजर आए। मंदाकिनी ने जब रैपिडो बाइक बुक की, तो ऐप में पिकअप टाइम 42 मिनट दिखा। आमतौर पर लोग इतनी देर देखकर राइड कैंसल कर देते हैं, लेकिन ड्राइवर ने फोन करके गुजारिश की कि वे राइड कैंसल न करें।
यूजर्स ने रैपिडो ड्राइवर के समर्पण और जिम्मेदारी की जमकर तारीफ की है। लोगों का कहना है कि संकट के समय में ऐसे लोग समाज में इंसानियत की उम्मीद कायम रखते हैं।
















