Electricity Bill Solutions via WhatsApp: अब नहीं लगाने पड़ेंगे बिजली घर के चक्कर, Whatsapp चैटबॉट के जरिए चुटकियों में दूर होंगी बिजली बिल से जुड़ी समस्याएं

जागरण संवाददाता, शामली। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिससे उन्हें बिजली बिल और मीटर
जागरण संवाददाता, शामली। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिससे उन्हें बिजली बिल और मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब बिजली घरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आगामी 31 अगस्त तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत उपभोक्ता अब व्हाट्सएप चैटबॉट और हेल्पलाइन 1912 के माध्यम से घर बैठे ही अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। यह पहल उपभोक्ताओं की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि उन्हें लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता न पड़े। ऊर्जा निगम ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और डिजिटल बना दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिल सके।
इस विशेष अभियान के तहत, उपभोक्ता बिना किसी कार्यालय में जाए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं, जिसके तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों को सक्रिय किया गया है। जो उपभोक्ता किसी कारणवश बिजली कार्यालय या शिविर स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे सीधे 1912 नंबर डायल कर सकते हैं या व्हाट्सएप चैटबॉट का उपयोग कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे, जिससे काम में पारदर्शिता और तेजी दोनों सुनिश्चित होगी।
















