Year-round Adi Kailash Yatra: CM Dhami के आदेशों के बाद तैयारी शुरू; 550 से अधिक होम स्टे तैयार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार, आदि कैलास यात्रा को वर्षभर संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की आस्था और जनभाव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार, आदि कैलास यात्रा को वर्षभर संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की आस्था और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे एक व्यापक और समन्वित कार्ययोजना तैयार करें, जिससे यात्रा को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यात्रा के सफल संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं जैसे सड़क, पेयजल, विद्युत, संचार, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पार्किंग, स्वच्छता, आवास, भोजन, आपदा प्रबंधन आदि का विस्तृत खाका तैयार किया जाए। इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रतिकूल मौसम और आकस्मिक परिस्थितियों को छोड़कर वर्षभर यात्रा संचालन से पिथौरागढ़ जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे होटल, होमस्टे, परिवहन, स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प और पर्यटन व्यवसाय में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वर्षभर आदि कैलास यात्रा का संचालन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थानीय जनहित के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
















