Fake Trade Union Scam: पीएम मोदी के नाम पर हावड़ा में फर्जी ट्रेड यूनियन का मामला

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर एक कथित फर्जी ट्रेड यूनियन के माध्यम से उगाही करने का मामला सा
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर एक कथित फर्जी ट्रेड यूनियन के माध्यम से उगाही करने का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हावड़ा के तृणमूल कांग्रेस के नेता कुंजबिहारी सांथालिया के खिलाफ हावड़ा और बेंतरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि फर्जी लेटरहेड और रसीदें बनाकर टोटो चालकों और दुकानदारों से पैसे वसूले जा रहे हैं। भाजपा ने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले ने हावड़ा में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है, जहां भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
तृणमूल नेता कुंजबिहारी सांथालिया ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने किसी से एक रुपया भी लिया है, तो वह आरोप लगाने वालों को एक लाख रुपये देंगे। सांथालिया ने यह भी दावा किया कि वह सामाजिक कार्यों में आर्थिक सहयोग करते हैं और उन्हें उगाही करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि एक संस्था के माध्यम से कुछ श्रमिकों से प्रति माह 10 रुपये लेकर उन्हें 50 हजार रुपये का मेडिक्लेम उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे गलत तरीके से उगाही बताया जा रहा है।
















