Free Electricity Scheme: पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना से 1017 उपभोक्ताओं का कम हुआ बिजली बिल

बलरामपुर से संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गया है। इस योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगाने के बाद उपभोक्ता
बलरामपुर से संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गया है। इस योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी कमी आई है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, 1071 उपभोक्ताओं का बिजली बिल 500 रुपये से कम आया है, जो इस योजना की सफलता को दर्शाता है। यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि मई के नेट मीटरिंग डेटा का विश्लेषण किया गया, जिसमें 221 घरों का बिजली बिल जीरो पाया गया है। इसके अलावा 185 घरों का बिजली बिल नेगेटिव रहा है, जिसका मतलब है कि इन उपभोक्ताओं ने ग्रिड को बिजली निर्यात कर क्रेडिट अर्जित किया है। इस प्रकार, उपभोक्ताओं को न केवल अपनी बिजली की जरूरतें पूरी करने में मदद मिली है, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी हो रही है।
इस योजना के अंतर्गत, 665 घरों का बिजली बिल 100 से 500 रुपये के बीच सिमट गया है। यह आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि सोलर पैनल लगाने के बाद उपभोक्ता अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर अपनी मासिक लागत को लगभग समाप्त कर रहे हैं। राजीव कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत केंद्र से 78 हजार और राज्य से 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही, आसान ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे हर घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके।
















