Housing for the Homeless in Delhi: द्वारका में EWS के 2700 फ्लैटों का आवंटन जल्द होगा

दिल्ली सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोगों के लिए लंबे समय से तैयार पड़े फ्लैटों के आवंटन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। द्वारका में स्
दिल्ली सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोगों के लिए लंबे समय से तैयार पड़े फ्लैटों के आवंटन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। द्वारका में स्थित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत निर्मित लगभग 2700 फ्लैटों की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य के लिए सरकार ने नया टेंडर जारी किया है। पहले निकाला गया टेंडर निरस्त कर दिया गया था, जिसके बाद संशोधित प्रक्रिया के तहत नया टेंडर आमंत्रित किया गया है। इस मरम्मत कार्य पर सरकार लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है। यह फ्लैट काफी समय से खाली पड़े हैं, जिसके कारण इनमें कई स्थानों पर मरम्मत और रखरखाव की आवश्यकता उत्पन्न हो गई है।
निर्माण संबंधी कमियों को दूर करने, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, विद्युत एवं जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने, पेंटिंग तथा अन्य आवश्यक कार्य इस परियोजना के तहत किए जाएंगे। इन सभी कार्यों का उद्देश्य फ्लैटों को आवंटन के लिए पूरी तरह से तैयार करना है। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पात्र लाभार्थियों को इन फ्लैटों का आवंटन करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य पहले से निर्मित लेकिन खाली पड़े आवासों का उपयोग सुनिश्चित करना है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराया जा सके।
















