Focus on 6th Generation Fighter: भारत का 6th जेनरेशन फाइटर विमान पर ध्यान केंद्रित करने का बड़ा प्लान

भारत अपनी वायुसेना की क्षमता को बढ़ाने के लिए छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान (6th generation fighter aircraft) की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस
भारत अपनी वायुसेना की क्षमता को बढ़ाने के लिए छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान (6th Generation Fighter Aircraft) की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस के नेतृत्व वाले Future Combat Air System (FCAS) कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी शुरू कर दी है। यह जानकारी संसद की समिति को दिए गए एक्शन टेकन रिप्लाई में दी गई है।
संसदीय समिति ने अपनी सिफारिश में कहा कि विश्व स्तर पर छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों पर तेजी से काम हो रहा है। ऐसे में भारत को अपनी भविष्य की हवाई युद्ध क्षमता को ध्यान में रखते हुए 6th Gen Fighter की योजना पर तुरंत काम शुरू करना चाहिए।
समिति के अनुसार, वर्तमान में दो प्रमुख 6th Generation Fighter कार्यक्रम सक्रिय हैं। इनमें से एक ब्रिटेन-इटली-जापान का GCAP कार्यक्रम है, जबकि दूसरा फ्रांस-जर्मनी के नेतृत्व वाला FCAS कार्यक्रम है।
समिति ने सुझाव दिया कि भारत को इनमें से किसी एक कार्यक्रम से जुड़ने की संभावनाओं पर विचार करना चाहिए, ताकि भविष्य की अत्याधुनिक लड़ाकू विमान तकनीक में भारत पीछे न रह जाए। रक्षा मंत्रालय से अगली Action Taken Statement में 6th Generation Fighter Aircraft के विकास और अधिग्रहण की स्थिति पर विस्तृत जानकारी देने की मांग की गई है।

















