JPSC Exam Cancelled: झारखंड में छात्रों की CBI जांच की मांग पर धरना जारी
झारखंड सरकार और छात्रों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, छात्रों ने सीबीआ
झारखंड सरकार और छात्रों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, छात्रों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। छात्रों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग सीबीआई जांच की घोषणा है, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। छात्र नेताओं ने 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा की ओर एक बड़ा मार्च निकालने की योजना बनाई है। आंदोलनकारी छात्रों का दावा है कि इस मार्च में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे।
तीन दिन की बातचीत के बाद झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार ने छात्रों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर, सरकार ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा और 2023 से 2025 के बीच हुई बैकलॉग भर्तियों में सामने आई कथित गड़बड़ियों से निपटने के लिए दो स्तर पर जांच का निर्णय लिया है। मंत्री ने बताया कि आपराधिक मामलों की जांच सीआईडी करेगी, जबकि संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय से मदद ली जाएगी। इसके अलावा, आरोपियों के खिलाफ 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का प्रयास किया जाएगा।

















