Attack on Mamata Banerjee's convoy: अब ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंका जूता और कीचड़

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांचरापाड़ा में एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने के दौरान बीजेपी के विरोध का सामना करना पड़ा। उनके काफिले के चारों ओर प्
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांचरापाड़ा में एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने के दौरान बीजेपी के विरोध का सामना करना पड़ा। उनके काफिले के चारों ओर प्रदर्शन हुआ, जिसमें चोर-चोर के नारे लगाए गए और उनकी गाड़ी पर कीचड़ और जूते फेंके गए।
भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी कांचरापाड़ा में भड़काने आई थीं, जिसके चलते आम जनता ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ममता ने राज्य सरकार और सीएम शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने गुंडों के माध्यम से यह सब किया। उन्होंने कहा, "सिक्योरिटी भूल जाओ। पुलिस गुंडों को बचा रही है!"।
ममता ने यह भी कहा कि उनकी कार पर बड़ी ईंटें फेंकी गईं और शिकायत की कि अगर ईंट लगती तो वह गंभीर रूप से घायल हो जातीं। उन्होंने पुलिस पर भाजपा को बचाने का आरोप लगाया। फिलहाल, इस घटना की जानकारी अपडेट की जा रही है।













