Shubman Gill's Surprising Return: प्रैक्टिस मैच में अचानक कैसे हुई शुभमन गिल की एंट्री?

श्रीलंका क्रिकेट xi के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के अंतिम दिन भारतीय टीम को शुभमन गिल के मैदान पर लौटने से बड़ी राहत मिली। चोट से उबरते हुए गिल ने दाहिने हाथ की रिंग
श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के अंतिम दिन भारतीय टीम को शुभमन गिल के मैदान पर लौटने से बड़ी राहत मिली। चोट से उबरते हुए गिल ने दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में लगी चोट के बाद बल्लेबाजी की। वॉर्म-अप मैच की आखिरी पारी में 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने खुद ओपनिंग की। गिल कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर नेट्स में थ्रोडाउन और पेस अटैक का सामना करते हुए भी नजर आए थे।
हालांकि, कई फैंस के मन में यह सवाल था कि जब बीसीसीआई ने पहले ही गिल के बाहर रहने का ऐलान कर दिया था, तो वह अचानक दूसरी पारी में कैसे बल्लेबाजी करने आए। दरअसल, वॉर्म-अप या प्रैक्टिस मैच में टॉस के समय प्लेइंग-11 का नियम लागू नहीं होता है। प्रैक्टिस मैच में दोनों टीमें अपने पूरे स्क्वॉड का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे कोई भी खिलाड़ी किसी भी समय बल्लेबाजी या गेंदबाजी के लिए उतर सकता है।
इसी नियम का लाभ उठाते हुए, जब मेडिकल टीम ने गिल की चोट के ठीक होने की पुष्टि की, तो टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सीधे दूसरी पारी में ओपनिंग कराने का निर्णय लिया। यह निर्णय गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका की परिस्थितियों में अभ्यास करने के लिए लिया गया था।
गिल को प्रैक्टिस सेशन के दौरान उंगली पर दो बार गेंद लगी थी, पहले नेट्स में बल्लेबाजी करते समय और फिर स्लिप कैचिंग ड्रिल के दौरान। इस कारण बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम मैनजमेंट ने उन्हें प्रैक्टिस मैच के शुरुआती दो दिनों के लिए आराम देने का निर्णय लिया। टॉस के समय उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी का जिम्मा संभाला और पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने ही भारतीय पारी की शुरुआत की।
















