Viral Video: जीप में सवारियों की संख्या देख उड़े होश, राजस्थान में दिखी भीड़

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक जीप में इतनी लोगों की भीड़ है कि देखकर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। इस वीडियो को x पर कुंदन पटेल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक जीप में इतनी लोगों की भीड़ है कि देखकर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। इस वीडियो को X पर कुंदन पटेल नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में जीप के अंदर, पीछे और दोनों तरफ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग जीप के ऊपर भी बैठे हैं, जबकि अन्य ऐसे हिस्सों से लटके हुए हैं जहां आमतौर पर यात्री नहीं खड़े होते।
वीडियो को देखकर ऐसा लगता है जैसे पूरा गांव किसी समारोह में शामिल होने के लिए एक ही गाड़ी में सवार हो गया हो। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मजेदार टिप्पणियां की हैं, एक यूजर ने लिखा है कि ड्राइवर गाड़ी को स्पेस टेक्नोलॉजी से चला रहा है।
हालांकि, इस भीड़ के बावजूद जीप सड़क पर चलती हुई नजर आती है, जिससे लोगों के मन में सवाल उठता है कि ड्राइवर इतनी भारी भीड़ के साथ वाहन को कैसे नियंत्रित कर रहा है। गाड़ी का संतुलन बिगड़ने या किसी यात्री के गिरने का खतरा साफ नजर आता है।
यह वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है, लेकिन इसे कब और कहां रिकॉर्ड किया गया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं, कुछ लोग ड्राइवर की क्षमता को सराह रहे हैं, जबकि कई इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना मान रहे हैं।














