Mob Lynching in Gaya: चोरी के शक में युवक की बेरहमी से हत्या

गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के झौर गांव में गुरुवार की रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की पहचान 20 वर्षीय पंकज उर्फ बंडा मांझी के रूप में
गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के झौर गांव में गुरुवार की रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की पहचान 20 वर्षीय पंकज उर्फ बंडा मांझी के रूप में हुई है, जो चोरी की नीयत से एक घर में घुसा था। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना के समय पंकज उर्फ बंडा शैलेश मांझी के घर में घुसा था। जब घर के लोगों ने शोर मचाया, तो वह भागने लगा, लेकिन गिर जाने के कारण ग्रामीणों के हाथों पकड़ा गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक युवक नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में गांव के घरों में घुस जाता था। उसके खिलाफ महिलाओं से अभद्र व्यवहार और चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतक की दादी शिववासिया देवी ने बताया कि उनका पोता रात में घर पर सोया हुआ था, लेकिन कब बाहर निकला, इसकी जानकारी नहीं हुई। आधी रात को गांव में 'चोर-चोर' का शोर सुनाई दिया, तब पता चला कि वह घर पर नहीं है। कुछ देर बाद गांव के लोग उसे पकड़कर घर के पीछे ले गए।















