Commonwealth Games Heartbreak: लवप्रीत सिंह ने गोल्ड से चूका, 1 किलो से रह गए पीछे

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने गोल्ड मेडल जीतने का सपना महज 1 किलो के अंतर से खो दिया। उन्होंने पुरुषों के 110+ कि
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने गोल्ड मेडल जीतने का सपना महज 1 किलो के अंतर से खो दिया। उन्होंने पुरुषों के 110+ किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कुल 388 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी ने अंतिम प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। लवप्रीत ने स्नैच में बेहतरीन शुरुआत करते हुए तीनों प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए और 176 किलोग्राम वजन उठाया। इस दौरान डेविड लिटी ने केवल 166 किलोग्राम उठाया, जिससे लवप्रीत को स्नैच के बाद 10 किलो की बढ़त मिली। लेकिन क्लीन एंड जर्क में मुकाबला बदल गया। लवप्रीत ने 212 किलोग्राम वजन उठाकर कुल स्कोर 388 किलोग्राम तक पहुंचाया, जबकि लिटी ने 223 किलोग्राम का लिफ्ट लगाकर कुल 389 किलोग्राम के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया।
गोल्ड से चूकने पर लवप्रीत सिंह ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि तीसरा क्लीन एंड जर्क अटेम्प्ट सफल नहीं होने का अफसोस हमेशा रहेगा। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'गोल्ड से सिर्फ 1 किलो दूर रह जाना दुख देता है। अगर मेरा आखिरी प्रयास सफल हो जाता तो नतीजा अलग हो सकता था। मैंने ट्रेनिंग में इससे ज्यादा वजन उठाया है, लेकिन आज वैसा नहीं कर सका। अब मेरा पूरा फोकस एशियन गेम्स जैसे अगले बड़े टूर्नामेंट पर रहेगा।' लवप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने सपोर्ट सिस्टम को दिया और अपने मेडल कोच विजय शर्मा, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ, भारत सरकार और भारतीय नौसेना के कैप्टन विजय कुमार को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इन सभी के सहयोग और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
















