Murder in Shahjahanpur: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या का मामला सामने आया

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 31 जुलाई को गौतम मौर्य नामक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसे अब पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या के पीछ
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 31 जुलाई को गौतम मौर्य नामक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसे अब पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश का मामला था। आरोप लगाया गया है कि मृतक गौतम और मुख्य आरोपी समीर अली दोनों का एक ही युवती से संबंध था। इस युवती के भाई पर गौतम की हत्या के लिए उकसाने और साजिश रचने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
31 जुलाई को शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से कई बार वार किया गया। मृतक युवक की पहचान गौतम मौर्य के रूप में हुई। घटना के समय हमलावर को मौके पर ही स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। हत्या के बाद इलाके में भारी हंगामा मच गया और घंटों तक चक्का जाम रहा। पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर अली के साथ-साथ उसके पिता और भाई को भी गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर एक और आरोपी का नाम उजागर किया है, जिसका नाम अश्वनी है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या का कारण प्रेम प्रसंग था। गौतम मौर्य कथित तौर पर युवती को परेशान करता था और उसे ब्लैकमेल करता था। युवती ने अपने भाई अश्वनी और समीर को इस बारे में बताया, जिसके बाद अश्वनी ने समीर को गौतम को खत्म करने के लिए उकसाया। इसी साजिश के तहत समीर ने गौतम पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अश्वनी की भूमिका स्पष्ट हुई है। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है और वह न्यायिक हिरासत में है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।















