Shocking Incident in Nawada: पिता ने 6 साल के बेटे की हत्या की

नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता पर अपने छह वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्य
नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता पर अपने छह वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चे की पहचान आजाद कुमार के रूप में हुई है। उसकी मां मुन्नी देवी ने बताया कि उसके पति सुधीर गोस्वामी ने वर्षों से परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई। वह न केवल बच्चों के पालन-पोषण का खर्च नहीं उठाता था, बल्कि शराब पीकर घर आता और मारपीट करता था। मुन्नी देवी ने बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह कई बार मायके भी जा चुकी थीं। हाल ही में, डायल-112 पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, जिसके बाद सुधीर ने अपने बेटे आजाद को अपने साथ ले लिया था।
घटना के दिन, जब आजाद खेल रहा था, तभी सुधीर ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सुधीर फरार हो गया। मुन्नी देवी ने बताया कि परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। वह गांव-गांव घूमकर चूड़ी, सिंदूर और अन्य सिंगार सामग्री बेचकर अपने तीन बेटियों और एक बेटे का भरण-पोषण करती थीं। पति से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई बार समझाने के बावजूद सुधीर के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।















