PM Modi meets Sukhbir Badal: केजरीवाल ने बीजेपी-अकाली दल गठबंधन पर कसा तंज

शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पंजाब के स्थानीय मीडि
शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पंजाब के स्थानीय मीडिया में बीजेपी और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पर सोशल मीडिया पर तंज कसा है।
पंजाब में राजनीतिक हालात को देखते हुए लंबे समय से चर्चा थी कि अकाली दल और बीजेपी फिर से एक साथ आ सकते हैं। दोनों दलों ने पहले मिलकर सरकार चलाई थी, जब प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री थे। लेकिन 2020 में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने भारी विरोध के बाद कृषि कानूनों को वापस ले लिया।
2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा, जिसका परिणाम दोनों के लिए निराशाजनक रहा। अकाली दल को केवल तीन सीटें मिलीं, जबकि बीजेपी को दो सीटों पर जीत हासिल हुई। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों दलों के साथ आने की चर्चाएं हुई थीं, लेकिन वे अलग-अलग लड़े। अकाली दल को एक सीट मिली, जबकि बीजेपी का खाता भी नहीं खुला।
पंजाब में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं और पीएम मोदी दो बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। बीजेपी चुनावी तैयारी में जुटी है। जालंधर दौरे के दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लंबे समय तक सहयोगी रहे अकाली दल और बीजेपी को एक-दूसरे की जरूरत है।

















