Police Raids Spa Center: जालंधर में देह व्यापार के आरोप में चार गिरफ्तार

जालंधर में पुलिस ने मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार पर कार्रवाई की है। कमिश्नरेट पुलिस ने गढ़ा क्षेत्र में स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर पर छापेमारी कर एक
जालंधर में पुलिस ने मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार पर कार्रवाई की है। कमिश्नरेट पुलिस ने गढ़ा क्षेत्र में स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर पर छापेमारी कर एक युवक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। पुलिस आयुक्त सतिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त मॉडल टाउन मनमोहन सिंह की निगरानी में की गई। थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ रविंदर कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि छोटी बारादरी भाग-दो में ताज मार्केट के सामने स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत योजना बनाकर स्पा सेंटर पर छापा मारा। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना सही पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने 31 जुलाई 2026 को मामला दर्ज कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अशोक उर्फ आर्यन नामक युवक को गिरफ्तार किया, जो हरियाणा के रोहतक जिले का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में रह रहा था। इसके अलावा तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस कथित रैकेट का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस सेंटर के संचालन, उससे जुड़े लोगों और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है।
















