Prashant Kishor to Handle NCP's Electoral Strategy?: क्या प्रशांत किशोर संभालेंगे NCP की चुनावी रणनीति?

बिहार में बीजेपी को उपचुनाव में झटका देने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर का मुंबई दौरा अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। एनसीपी (अजित पवार) क
बिहार में बीजेपी को उपचुनाव में झटका देने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर का मुंबई दौरा अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। एनसीपी (अजित पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार के साथ उनकी करीब पांच घंटे तक चली बंद कमरे की बैठक ने महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों की अटकलों को हवा दे दी है। इस मुलाकात के क्या मायने हैं? क्या प्रशांत किशोर अब महाराष्ट्र में अजित पवार की पार्टी की चुनावी रणनीति संभालेंगे? अगर ऐसा होता है, तो इसका फायदा किसे और नुकसान किसे होगा?
गुरुवार को मुंबई स्थित देवगिरी निवास पर हुई इस बैठक में केवल सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार और प्रशांत किशोर मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में महाराष्ट्र की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के साथ-साथ भविष्य की चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों का दावा है कि प्रशांत किशोर अब एनसीपी (अजित पवार) के राजनीतिक सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं। इससे पहले ये जिम्मेदारी डिजाइन बॉक्स के पास थी। अगर ऐसा होता है तो पहली बार प्रशांत किशोर महाराष्ट्र में महायुति के एक प्रमुख घटक दल के लिए रणनीति बनाते नजर आएंगे।
















