Handloom Day: सीएम भजनलाल ने कहा, राजस्थान अपनी हथकरघा कारीगरी के लिए विश्व में फेमस

7 अगस्त को पूरे देश में हथकरघा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हथकरघा सेक्टर का राजस्थान में विशेष महत्व है। उन्होंने
7 अगस्त को पूरे देश में हथकरघा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हथकरघा सेक्टर का राजस्थान में विशेष महत्व है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस दिन को 'वोकल फॉर लोकल' पहल को समर्थन देने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया गया है।
भजनलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान के कई जिलों में हथकरघा का काम होता है और यहां के उत्पादों की मांग देश-विदेश में है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन उत्पादों को अपनाकर स्थानीय कारीगरों को आर्थिक मजबूती प्रदान करें।
'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' के अवसर पर, मुख्यमंत्री ने जयपुर के अजमेरी गेट स्थित एक हथकरघा शोरूम का दौरा किया और वहां से हथकरघा उत्पाद खरीदे। उन्होंने छोटे स्तर के बुनकरों और कारीगरों के उत्पादों को खरीदने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।
सुबह-सुबह सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर बुनकरों और हस्तशिल्पियों को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राजस्थान की हस्तकरघा परंपरा को सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की पहचान बताया।
















