PM Modi shares GRWM video: जानिए Gen Z का ये ट्रेंड और भारतीय हैंडलूम का इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने हथकरघा उत्पादों को खरीदने और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने हथकरघा उत्पादों को खरीदने और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए GRWM (Get Ready With Me) वीडियो बनाने का आग्रह किया। इस वीडियो में मोदी ने हाथ में हथकरघा से बना गमछा लिए हुए कहा कि इससे देश के बुनकरों और छोटे व्यापारियों को मदद मिलेगी। यह वीडियो 7 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय हैंडलूम-डे के संदर्भ में है।
मोदी ने अपने संदेश में कहा कि हैंडलूम उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए, जिससे हस्तकरघा कारीगरों का जीवन बेहतर हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि इससे बुनकरों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ताकत मिलेगी। वीडियो के वायरल होते ही इंस्टाग्राम पर इसे 49 मिलियन लोगों ने देखा और 4.7 मिलियन लोगों ने इसे लाइक किया।
GRWM वीडियो फॉर्मेट सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है, जिसमें क्रिएटर्स किसी खास अवसर के लिए तैयार होने की प्रक्रिया दर्शाते हैं। इसमें कपड़े चुनने से लेकर मेकअप करने तक का सफर शामिल होता है। मोदी ने अपने वीडियो में 7 अगस्त 1905 की ऐतिहासिक घटना को याद करते हुए कहा कि यह दिन स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि 7 अगस्त 1905 को कोलकाता के टाउन हॉल में स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। इस आंदोलन के दौरान विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया गया और भारतीय उत्पादों को बढ़ावा दिया गया। यही कारण है कि 7 अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
















