Protest against demolition of Jauhar University: चंदौली में जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई

चंदौली में समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को एक पत्रक सौंपा। इस पत्रक में उन्होंने रामपुर स्थित
चंदौली में समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को एक पत्रक सौंपा। इस पत्रक में उन्होंने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण संबंधी नोटिस का विरोध किया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार का यह कदम शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के खिलाफ है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है और इसका उद्देश्य केवल छात्रों को परेशान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने इस कार्रवाई को वापस नहीं लिया, तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां सभी वर्गों के छात्र बिना किसी भेदभाव के शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो। यादव ने यह भी कहा कि यदि विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाई गई, तो समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने भी अपनी बात रखी और कहा कि यह विश्वविद्यालय पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर स्थापित किया गया था।














