Over 25 lakh voters marked in Pune SIR process: पुणे SIR में 25 लाख से अधिक वोटर्स के कटे नाम, वोट डालने में होगी दिक्कत

देशभर में चल रही sir प्रक्रिया में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुणे जिले की वोटर रोल में 10 अगस्त तक चले sir प्रोसेस में यह जानकारी मिली है कि 25 लाख से
देशभर में चल रही SIR प्रक्रिया में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुणे जिले की वोटर रोल में 10 अगस्त तक चले SIR प्रोसेस में यह जानकारी मिली है कि 25 लाख से ज्यादा वोटर्स को ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) कैटेगरी में मार्क किया गया है। एक्सप्रेस को प्राप्त डेटा के अनुसार, यह माना गया है कि ये वोटर्स अपने पते पर नहीं मिले, कहीं और शिफ्ट हो गए हैं, उनकी मृत्यु हो चुकी है या उनका नाम वोटर लिस्ट में दो बार दर्ज है।
पुणे जिले में कुल 90.80 लाख SIR एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे जाने थे, जिनमें से BLO ने 88.08 लाख फॉर्म यानी करीब 97 फीसदी ही बांटे हैं। अब तक 59.55 लाख फॉर्म यानी 65.59% डिजिटाइज किए जा चुके हैं। वहीं, करीब 25.20 लाख वोटर्स यानी 27.76% को ASDD कैटेगरी में मार्क किया गया है।














