Viral Video of Domestic Help Assault: गुरुग्राम की पॉश सोसायटी में घरेलू सहायिका के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

गुरुग्राम के डीएलएफ कैमलियाज में घरेलू सहायिका के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो में एक महिला को दूसरी महिला को
गुरुग्राम के डीएलएफ कैमलियाज में घरेलू सहायिका के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो में एक महिला को दूसरी महिला को खींचते, थप्पड़ मारते और उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 24 जुलाई को हुई थी।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि वायरल हुए वीडियो में सेक्टर-42 स्थित द कैमलियाज अपार्टमेंट में एक महिला दूसरी महिला के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला आरोपी की घरेलू सहायिका थी। आरोपी महिला की पहचान 52 वर्षीय रुचिरा सचदेवा के रूप में हुई है, जो अब पुलिस के समक्ष पेश हो चुकी हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सचदेवा को सोमवार को थाने से जमानत दे दी गई। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मारपीट का कारण काम के संबंध में हुआ विवाद था। घरेलू सहायिका ने 27 जुलाई को नौकरी छोड़ दी थी। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
वीडियो में एक महिला की आवाज नेपाली भाषा में सुनाई देती है, जिसमें वह घरेलू सहायिका को थप्पड़ मारने की बात करती है। वीडियो के अंत में हाउस हेल्प अकेली खड़ी दिखाई देती है और काफी परेशान नजर आती है। इसके बाद आवाज आती है कि इस घटना का वीडियो बना लिया गया है और इसके परिणाम भुगतने होंगे।















