Rahul Gandhi's strong criticism of E20 policy: राहुल गांधी बोले- 'E20- दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली; वाहनों को बरबाद कर रहा है इथेनॉल'
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की ई20 नीति पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह नीति आम जनता को नुकसान पहुंचा रही है और उनकी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की ई20 नीति पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह नीति आम जनता को नुकसान पहुंचा रही है और उनकी जेब पर बोझ डाल रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि इस नीति में भ्रष्टाचार है और उन्होंने कहा, 'पूरी दाल ही काली है।' उन्होंने कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी ई20 नीति पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में भारत में यह नीति लागू की गई है ताकि वहां के इथेनॉल के लिए भारत में बाजार तैयार किया जा सके। राहुल गांधी ने एक वीडियो में कहा कि E20 का मामला गंभीर है और यह लोगों के वाहनों को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि 'यह लोगों के स्कूटर बरबाद कर रहा है, लोगों की ज़िंदगी बर्बाद कर रहा है और असल में सीधे-सीधे लोगों से चोरी कर रहा है।'
हालांकि, राहुल गांधी ने अपने आरोपों के समर्थन में किसी विशेष अध्ययन या आंकड़े का उल्लेख नहीं किया। E20 पेट्रोल वह ईंधन है जिसमें 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना और किसानों को अतिरिक्त आय प्रदान करना है, लेकिन कई वाहन मालिकों और उद्योग संगठनों ने इसके प्रभाव के बारे में चिंता जताई है।
केजरीवाल ने कहा कि पिछले वर्ष भारत ने अमेरिका से लगभग एक अरब लीटर इथेनॉल आयात किया था, जो इस वर्ष बढ़कर पांच अरब लीटर तक पहुंच सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना तैयारी के E20 लागू किया और यह नहीं देखा कि पुराने वाहन इसके अनुकूल हैं या नहीं।
















