Raid on Illegal Firecracker Factory in Mohali: मोहाली के लालड़ू में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद; दो पकड़े और तीसरा फरार

मोहाली के लालड़ू में पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। त्योहारों के नजदीक आने पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें रिहायशी इलाके मे
मोहाली के लालड़ू में पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। त्योहारों के नजदीक आने पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें रिहायशी इलाके में चल रहे इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल को बरामद किया। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार है, जिसकी तलाश जारी है। एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डहिर रोड पर बाणिया ट्रेडिंग नामक स्थान पर अवैध पटाखों का निर्माण हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से कई विस्फोटक सामग्री जब्त की।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान मकान से 54 बड़े और 84 छोटे डिब्बों में भरे पटाखे, 25 बोरे गंधक, पोटाश, सल्फर और अन्य सामग्री बरामद की। इसके अलावा, गत्ता और पैकिंग का सामान भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित मौके पर पटाखों के निर्माण और भंडारण के लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 24 वर्षीय अक्षय गुप्ता और 26 वर्षीय अक्षित गुप्ता के रूप में हुई है, जो डहिर रोड, लालड़ू के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
















