Traffic Advisory in Noida: कांवड़ यात्रा के चलते 11 अगस्त तक भारी वाहनों पर रोक

नोएडा में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने एक नया रूट प्लान जारी किया है। इस योजना के तहत 11 अगस्त तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रति
नोएडा में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने एक नया रूट प्लान जारी किया है। इस योजना के तहत 11 अगस्त तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस के प्रभारी डीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि गाजियाबाद होते हुए बुलन्दशहर, हापुड़, मुरादाबाद जैसे स्थानों पर जाने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे। यह व्यवस्था कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। इसके तहत चिल्ला रेड लाइट से होकर गाजियाबाद, हापुड़ और मुरादाबाद जाने वाले सभी प्रकार के मालवाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर सकेंगे।
इसके अलावा, दिल्ली से डीएनडी फ्लाईओवर के माध्यम से नोएडा से गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़ और मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। दिल्ली-बदरपुर बार्डर से नोएडा होकर गाजियाबाद, बुलन्दशहर और मुरादाबाद जाने वाले सभी वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे। चिल्ला डीएनडी से नोएडा से एमपी-02 मार्ग पर बने एलीवेटिड से होकर गाजियाबाद, हापुड़ और मुरादाबाद जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।


















