Protest in Siwan: छात्रों पर तानी गई AK-47, सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर

बिहार के सिवान में नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर ak-47 तानने का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने स
बिहार के सिवान में नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 तानने का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही, 20 जुलाई से शुरू हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान पुलिस द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग के मामलों में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है और छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
इससे पहले, नीट पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को बिहार बंद के दौरान सिवान में हुए उग्र प्रदर्शन के बीच एक जवान द्वारा AK-47 से हवाई फायरिंग करने की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद संबंधित जवान को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और जवान की पहचान एसआईटी टीम में तैनात अभिषेक पटेल के रूप में की गई। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।














