Suspended Constable in Lucknow: लखनऊ में दारोगा पर दुष्कर्म का आरोप, निलंबित

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस विभाग ने एसएसआइ धर्मवीर शाही के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने आरोपित
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस विभाग ने एसएसआइ धर्मवीर शाही के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने आरोपित एसएसआइ को निलंबित करते हुए जेल भेज दिया है। इस मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि धर्मवीर शाही ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपित ने पीड़िता को मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि न होने की बात कहकर उसके साथ संबंध बनाए। हालांकि, रविवार को पीड़िता के प्रमुख बयान दर्ज नहीं हो सके।
इस मामले की शुरुआत तब हुई जब पीजीआइ थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। बस्ती निवासी अभिषेक सिंह के खिलाफ पीड़िता ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना एसएसआइ धर्मवीर शाही को सौंपी गई थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान धर्मवीर शाही ने पीड़िता से संपर्क बढ़ाया और उसे शादी का भरोसा दिया। इसके बाद वह उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि शादी का भरोसा मिलने के बाद वह एसएसआइ के संपर्क में रही, लेकिन जब उसने शादी की बात की तो धर्मवीर टालमटोल करने लगा।
















