Tragic Incident in Kushinagar: सिधरिया ड्रेन में डूबीं तीन मासूम बहनें, 12 घंटे बाद मिले शव

कुशीनगर के दुबौली गांव में शुक्रवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना में एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। ये बच्चियाँ, सपना (10), छोटी
कुशीनगर के दुबौली गांव में शुक्रवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना में एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। ये बच्चियाँ, सपना (10), छोटी (8) और कुंचन (12), खेत से घास काटकर घर लौटते समय सिधरिया ड्रेन की पुलिया पर रुकी थीं। अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज बहाव वाली ड्रेन में गिर गईं। घटना के समय सपना का छोटा भाई कलुआ (10) भी उनके साथ था, जिसने शोर मचाकर गांववालों को सूचित किया। इसके बाद गांव के लोग, मछुआरे और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना के बाद एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, पहले प्रयास में कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह, एनडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के कई लोग खुद ड्रेन में उतर गए और लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए। शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
















