Trump's Major Reshuffle: विल शार्क को 1 सितंबर से व्हाइट हाउस काउंसिल नियुक्त किया गया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। उन्होंने अपने स्टाफ सेक्रेटरी विल शार्क (will scharf) को नया व्हाइट हाउस का
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। उन्होंने अपने स्टाफ सेक्रेटरी विल शार्क (Will Scharf) को नया व्हाइट हाउस काउंसिल और असिस्टेंट टू द प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति 1 सितंबर से प्रभावी होगी, जब विल शार्क डेविड वॉरिंगटन की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। डेविड अब प्राइवेट सेक्टर में जाने वाले हैं।
ट्रंप ने इस नियुक्ति की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा की। उन्होंने विल शार्क की तारीफ करते हुए कहा कि वे मजबूत, सख्त और बुद्धिमान हैं। ट्रंप ने लिखा, "विल शार्क दृढ़, बलवान और बुद्धिमान हैं! वे हमारे देश से प्रेम करते हैं और कानून का सम्मान करते हैं।" उन्होंने विश्वास जताया कि शार्क व्हाइट हाउस के वकील के रूप में शानदार काम करेंगे।
विल शार्क मौजूदा समय में व्हाइट हाउस के स्टाफ सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे नेशनल कैपिटल प्लानिंग कमीशन के चेयरमैन रह चुके हैं और संघीय अभियोजक के रूप में भी काम कर चुके हैं। शार्क ने कई कानूनी मामलों में ट्रंप का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं।
विल शार्क ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री और हार्वर्ड लॉ स्कूल से कानून की डिग्री हासिल की है। उन्होंने निजी प्रैक्टिस में एक वकील के रूप में कार्य किया है और दो फेडरल अपील्स कोर्ट जजों के पास क्लर्क के तौर पर भी काम किया है। ट्रंप ने कहा कि बाइडन प्रशासन के दौरान उनके खिलाफ चले मामलों में शार्क ने सुप्रीम कोर्ट समेत कई अदालतों में उनका प्रतिनिधित्व किया था।

















