Vice Admiral Alok Anand Takes Command: वाइस एडमिरल आलोक आनंद बने भारतीय नौसेना अकादमी के 13वें कमांडेंट

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले के भगवानपुर स्थित आईजी कॉलोनी के निवासी वाइस एडमिरल आलोक आनंद ने भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला के 13वें कमांडेंट के रू
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले के भगवानपुर स्थित आईजी कॉलोनी के निवासी वाइस एडमिरल आलोक आनंद ने भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला के 13वें कमांडेंट के रूप में शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। यह पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने भारतीय नौसेना के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। वाइस एडमिरल आलोक आनंद की प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर में हुई थी और उन्होंने भारतीय नौसेना अकादमी में प्रवेश लिया। 36 वर्षों की सेवा में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और भारत के अत्याधुनिक युद्धपोतों की कमान संभाली है। वर्ष 2015 में आपरेशन राहत के सफल नेतृत्व के लिए उन्हें युद्ध सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया था। इससे पहले वे पूर्वी बेड़ा के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने अपनी क्षमता और नेतृत्व कौशल का परिचय दिया।
वाइस एडमिरल आलोक आनंद का जन्म समस्तीपुर के बथुआ में हुआ था। उनके पिता राम स्वरूप शर्मा पशुपालन विभाग में कार्यरत थे और उनकी मां आशा शर्मा गृहिणी हैं। उनके पिता का निधन वर्ष 2016 में हुआ। वाइस एडमिरल आलोक आनंद की मां ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आलोक बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। प्रारंभिक स्कूल में उनकी मेधा के कारण शिक्षक भी परेशान रहते थे, जिसके चलते उन्हें कई स्कूल बदलने पड़े। ज्ञान लोक के बाद उन्होंने विद्या बिहार स्कूल में पढ़ाई की और फिर एलएस कॉलेज में अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने एनडीए से नौसेना में शामिल होने का निर्णय लिया।















