Violence at Bareilly Gym: थर्ड जेंडर के कपड़े फाड़े, संचालक पर गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थर्ड जेंडर सलमान उर्फ मन्नू सूरी ने जिम संचालक अश्वनी शर
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थर्ड जेंडर सलमान उर्फ मन्नू सूरी ने जिम संचालक अश्वनी शर्मा और उनके साथियों पर मारपीट, अभद्रता, छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है।
मन्नू सूरी के अनुसार, 7 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे उसके मुंहबोले भाई विशाल ने उसे बताया कि उसकी गाड़ी हीलियोस जिम के बाहर क्षतिग्रस्त कर दी गई है। मन्नू अपने दो साथियों के साथ जिम पहुंचा और संचालक से बात की। संचालक ने कहा कि वह सीसीटीवी फुटेज देखकर जानकारी देंगे। इसके बाद मन्नू और उसके साथी वापस लौट गए।
रात को जिम संचालक ने मन्नू को दोबारा बुलाया। जब वह अपने साथियों के साथ जिम पहुंचा, तो वहां पहले से कई लोग मौजूद थे। बातचीत के दौरान माहौल अचानक गरमा गया और आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने मन्नू और उसके साथियों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मन्नू का कहना है कि उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
जिम संचालक पक्ष का दावा है कि मन्नू और उसके साथी ग्राहकों से अनधिकृत रूप से पैसे मांगने आए थे, जिसका विरोध किया जा रहा था। विवाद के दौरान असली किन्नर गुरु को बुलाकर मन्नू की पहचान कराई गई, जिसने मन्नू को फर्जी किन्नर बताया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। वायरल वीडियो में भी मारपीट और अभद्रता की घटनाएं स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं।
















