Weather Alert in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, केरलम के 8 जिलों में रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (imd) ने दिल्ली-ncr के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे सुब
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे सुबह से लेकर दोपहर तक कई स्थानों पर हल्की बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना रहेगा। इसके अलावा, दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से रविवार, 2 अगस्त को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, IMD ने सोमवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, बिहार में 1 से 5 अगस्त और ओडिशा में 2 से 5 अगस्त के बीच भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस बीच, केरलम के आठ जिलों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि कल रात राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, एर्नाकुलम, त्रिशूर और पलक्कड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
















