Weather Alert: देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून के तीव्र प्रभाव को देखते हुए 15 राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून के तीव्र प्रभाव को देखते हुए 15 राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे प्रमुख राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिससे पेड़ उखड़ने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति दक्षिणी गंगा के मैदानी क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्पन्न हो रही है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राजधानी दिल्ली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा और गोरखपुर जैसे जिलों में भी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के पटना, गया, भोजपुर और दरभंगा जैसे जिलों में भी हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस स्थिति के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
















