Strict Action Against Rumors: धार्मिक आयोजनों में अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं, सीएम योगी के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में धार्मिक आयोजनों के दौरान अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में धार्मिक आयोजनों के दौरान अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भ्रामक समाचारों के जरिए माहौल बिगाड़ने के प्रयासों का तत्काल खंडन किया जाना चाहिए। धार्मिक आयोजनों में किसी भी प्रकार की अराजकता, गुंडागर्दी और उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था, कांवड़ यात्रा, महिला सुरक्षा और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस यात्रा के दौरान सरकार के साथ-साथ कई सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाएं भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी हुई हैं, जो समाज की सकारात्मक सहभागिता को दर्शाता है। मेरठ के एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए सीमावर्ती राज्यों से पूरा सहयोग मिल रहा है।
















