Solar Cooking Hack: घर का कोई भी बर्तन बन जाएगा 'सोलर कुकर'! सोनम वांगचुक का तरीका वायरल, बिना गैस पक जाएगा खाना

इन दिनों सोशल मीडिया और टीवी पर एक नाम छाया हुआ है, जो है लद्दाख के प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का। सोनम वांगचुक ने न केवल पेपर
इन दिनों सोशल मीडिया और टीवी पर एक नाम छाया हुआ है, जो है लद्दाख के प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का। सोनम वांगचुक ने न केवल पेपर लीक के मुद्दे को उठाने के लिए जंतर-मंतर पर अनशन किया, बल्कि उनका एक अद्भुत आविष्कार भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह आविष्कार है सोलर कुकर का। सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के संस्थान SECMOL से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सूरज की रोशनी का उपयोग करके खाना पकाते हुए दिखाई दे रहा है। यह तकनीक न केवल सस्ती है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। खास बात यह है कि सोनम ने इस सोलर कुकर को बनाने के लिए किसी महंगी चीज या गैजेट का इस्तेमाल नहीं किया है, बल्कि हर घर की रसोई में मौजूद एक सस्ती चीज का उपयोग किया है। लगभग 35 वर्षों से सोनम के संस्थान में इस सोलर कुकर की मदद से रोजाना सैकड़ों लोगों का खाना तैयार होता है, वो भी बिना गैस और बिना बिजली खर्च किए। आप भी इस सस्ती चीज और सोनम वांगचुक की तकनीक का उपयोग करके अपने घर के किसी भी बर्तन को सोलर कुकर बना सकते हैं।
वीडियो में कर्मचारी बताते हैं कि इस सोलर कुकर में कोई महंगी मशीन नहीं होती। इसमें नीचे केवल सिल्वर रिफ्लेक्टिव शीट (सिल्वर पेपर जैसी परावर्तक शीट) या एल्यूमीनियम फॉयल लगाया जाता है। ऊपर सामान्य कांच का उपयोग किया जाता है, जिसे आप चेहरा देखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। सूरज की किरणें शीशे और सिल्वर शीट से होकर चूल्हे के अंदर आती हैं और इतनी गर्मी पैदा करती हैं कि बड़े-बड़े बर्तनों में खाना आसानी से पक जाता है। SECMOL की रसोई में इस सोलर कुकर पर एक बार में लगभग 150 लोगों का खाना तैयार किया जाता है। वीडियो में बड़े बर्तनों में चावल, दाल और सब्जी पकती हुई दिखाई दे रही है। कर्मचारी के अनुसार, दोपहर और रात, दोनों समय का खाना इसी तकनीक से बनाया जाता है।



















