Jharkhand: बाबा बैद्यनाथ धाम तैयार... अब कांवरियों की बारी!

झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का महापर्व राजकीय श्रावणी मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस अवसर पर दुम्मा कांवरिया पथ पर
झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का महापर्व राजकीय श्रावणी मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस अवसर पर दुम्मा कांवरिया पथ पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ मेले का उद्घाटन हुआ। इस मेले में लाखों श्रद्धालु जलार्पण के लिए बाबा बैद्यनाथ पहुंचेंगे। ऐसे में सरकार और प्रशासन की हाईटेक तैयारियों की असली परीक्षा शुरू हो गई है। उद्घाटन समारोह में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मेले के उद्घाटन के साथ ही प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। अगले एक महीने तक देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां जल चढ़ाने के लिए आएंगे। इस दौरान यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार की आधुनिक तैयारियां कितनी सफल होती हैं।
इस बार श्रावणी मेले में आधुनिक तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया गया है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में AI आधारित निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। फेस रिकॉग्निशन कैमरे, ANPR सिस्टम, हेड काउंट कैमरे और डिजिटल मॉनिटरिंग के जरिए पूरे मेले पर नजर रखी जाएगी। सरकार का दावा है कि किसी भी असामान्य स्थिति की पहचान पहले से अधिक तेजी से की जा सकेगी। हालांकि, इन तकनीकों की असली परीक्षा तब होगी जब कांवरियों की भारी भीड़ बाबाधाम पहुंचेगी। यह देखना होगा कि AI और हाईटेक कैमरे भीड़ के दबाव के दौरान कितने प्रभावी साबित होते हैं।















