Sachin Tendulkar remembers Achrekar: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बचपन के कोच को दी श्रद्धांजलि

भारतीय क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने पहले कोच रामकृष्ण आचरेकर को याद किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अका
भारतीय क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने पहले कोच रामकृष्ण आचरेकर को याद किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि चाहे कितने भी साल बीत जाएं, उनके प्रति आभार व्यक्त करने की भावना हमेशा बनी रहेगी। सचिन ने लिखा, 'आज यहां खड़े होकर कुछ अहसास हुआ। चाहे कितने भी साल बीत जाएं, लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि एक और धन्यवाद कहना बाकी रह गया। मुझ पर विश्वास करने, मेरा मार्गदर्शन करने और मुझे वह इंसान बनाने के लिए धन्यवाद जो आज मैं हूं। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं, आचरेकर सर।' इस पोस्ट के साथ सचिन ने आचरेकर के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की है। सचिन का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गुरु रामकृष्ण आचरेकर ने सचिन तेंदुलकर की प्रतिभा को बहुत कम उम्र में पहचान लिया था और उनके क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। आचरेकर का योगदान सचिन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिसने उन्हें न केवल एक उत्कृष्ट क्रिकेटर बनाया, बल्कि एक अच्छे इंसान भी। तेंदुलकर ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शामिल है। सचिन ने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक भी लगाए हैं, जो कि एक अद्वितीय उपलब्धि है। सचिन का आचरेकर के प्रति यह भावुक संदेश उनके जीवन में कोच की भूमिका को दर्शाता है।
















