Bangladesh ODI Team's New Captain: BCB ने लिटन दास को सौंपा वनडे टीम की कमान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (bcb) ने आगामी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास को बांग्लादेश की वनड
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आगामी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास को बांग्लादेश की वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। यह कदम हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली 2-1 की हार के बाद उठाया गया है। लिटन दास अब वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में बांग्लादेशी टीम की बागडोर संभालेंगे। इससे पहले, मेहंदी हसन मिराज ने जून 2025 में कप्तानी का पद संभाला था, लेकिन अब उन्हें करीब 12 महीने के कार्यकाल के बाद पद से हटा दिया गया है। मिराज की कप्तानी में बांग्लादेश ने 20 वनडे मुकाबलों में से 10 में जीत हासिल की, जबकि 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हालिया जिम्बाब्वे दौरे पर मिली हार ने बोर्ड को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर दिया।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब एक समान लीडरशिप के तहत व्हाइट-बॉल क्रिकेट को आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वनडे और टी20 दोनों में एक समान मानसिकता को अपनाया जा सके। लिटन दास पहले से ही टी20 फॉर्मेट में बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी कार्यवाहक कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। उनकी अगुआई में टीम ने 7 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है। अब नियमित कप्तान के रूप में उन पर अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम के प्रदर्शन में निरंतरता लाने का दबाव होगा। इस बदलाव के बाद बांग्लादेश क्रिकेट में कप्तानी करने वाले अब दो खिलाड़ी हो गए हैं। नजमुल हुसैन शांतो टेस्ट में कप्तानी की कमान संभालेंगे, जबकि लिटन दास वनडे और टी20 में टीम को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
















