Clicky Ponting Incident: उंगली की एक 'क्लिक' से बल्लेबाज OUT, क्रिकेट में मचा बवाल

इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में एक विवाद ने पूरी क्रिकेट दुनिया को हिला कर रख दिया है। यह मामला बॉल टैंपरिंग, बॉल बदलने या पिच से छेड़छाड़ का नहीं है, बल्कि एक बल्
इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में एक विवाद ने पूरी क्रिकेट दुनिया को हिला कर रख दिया है। यह मामला बॉल टैंपरिंग, बॉल बदलने या पिच से छेड़छाड़ का नहीं है, बल्कि एक बल्लेबाज को आउट कराने के लिए उंगली चटकाने की कथित चाल का है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को 'क्लिकी पोंटिंग' का नाम दिया गया है। यह मामला तब शुरू हुआ जब 25 जुलाई को सॉल्टबर्न क्रिकेट क्लब और नॉर्टन के बीच डिविजन-2 का मुकाबला खेला गया। एक वायरल वीडियो में एक फील्डर स्लिप या शॉर्ट लेग की पोजिशन पर खड़ा दिखाई देता है। जैसे ही गेंद बल्लेबाज के बल्ले के पास से गुजरती है, वह अपनी उंगलियां चटकाता है। आरोप है कि इस 'क्लिक' की आवाज से ऐसा भ्रम पैदा किया जाता था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में गई है, जिसके बाद अंपायर बल्लेबाज को आउट दे देते हैं।
ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, इस खिलाड़ी का नाम ब्रायन डिवाइन है, जो पेशे से एक पशु नीलामी कंपनी के डायरेक्टर और कंपनी सेक्रेटरी हैं। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। हालांकि, इंटरनेट पर उन्हें 'Clicky Ponting' का नाम दिया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम पर रखा गया है। नॉर्टन के खिलाड़ी नोमान शबीर का कहना है कि यह कोई एक मैच की घटना नहीं थी, बल्कि यह पूरे सीजन में चल रही थी। उनके अनुसार, 'सबूत बताते हैं कि लगभग हर क्लब के खिलाफ और हर मैच में ऐसा किया गया।' मिडिल्सब्रा के कप्तान रोरी कॉटरिल ने भी आरोप लगाया कि उनकी टीम के दो किशोर बल्लेबाज इस चाल का शिकार हुए।














