ICC announces 2027 World Cup venues: 12 शहरों में होंगे मुकाबले

आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने वनडे विश्व कप 2027 के लिए मेजबान शहरों और स्टेडियमों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इस बार दक्षिण अफ
आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने वनडे विश्व कप 2027 के लिए मेजबान शहरों और स्टेडियमों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इस बार दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। 24 साल बाद वनडे विश्व कप की मेजबानी एक बार फिर अफ्रीकी महाद्वीप को मिली है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। इससे पहले 2003 में विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने मिलकर किया था। अब 2027 में अफ्रीका एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजन का स्वागत करने के लिए तैयार है।
गुरुवार, 30 जुलाई को जोहानिसबर्ग में आयोजित एक भव्य समारोह में आईसीसी ने विश्व कप के लिए 12 वेन्यू के नामों की घोषणा की। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी, पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला, मौजूदा कप्तान टेम्बा बावुमा, स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा और नामीबिया के पूर्व खिलाड़ी रूडोल्फ जानसेन वैन वुरेन भी मौजूद रहे। दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा मैच खेले जाएंगे, जहां 8 स्टेडियमों में मुकाबले होंगे। वांडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग), सुपरस्पोर्ट पार्क (सेंचुरियन), न्यूलैंड्स (केपटाउन), किंग्समीड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबरहा), मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी) विश्व कप मैचों की मेजबानी करेंगे।
















